इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा है कि युरोप को शीघ्र ही ईरान पर प्रतिबंध लगाने वालों के गुट से निकलना होगा। लुत्फुल्लाह फ़रोज़न्दे ने ईरान पर लगाए गये प्रतिबंधों के प्रभावों के बारे में कहा है कि पश्चिमी ईरान पर प्रतिबंध लगाने के लिए जो भी काम करते हैं वह स्वंय उनके लिए हानिकारक होता है और ईरान के लिए नये अवसर के मार्ग खुल जाते हैं। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि युरोप का प्राईवेट सेक्टर अपने राजनेतओं की आलोचना करता है कहा कि युरोप और अमरीका ने ईरान पर प्रतिबंध लगा कर स्वंय को सात करोड़ की मंडी से दूर कर लिया है जो पुंजीवादी व्यवस्था में आत्महत्या है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधों से ईरानी राष्ट्र का संकल्प अधिक मज़बूत होता है और इससे विकास के लिए ईरान को नये अवसर मिले हैं। समाचार समाप्त.....166